अमरोहा: मनु यादव जनपद की तीसरी महत्वपूर्ण समिति की सदस्य नामित, OBC आरक्षण विशेष समीक्षा समिति की बैठक में हुई शामिल

24 Jul, 2026 | 0 views

मनु यादव को जनपद की तीसरी महत्वपूर्ण समिति में सदस्य नामित होने पर महत्वपूर्ण बैठक में सहभागिता

अमरोहा जनपद में मनु यादव को समर्पित प्रशासनिक आयोग (OBC आरक्षण विशेष समीक्षा समिति) की सदस्य के रूप में नामित किए जाने के उपरांत आयोजित बैठक में सहभागिता का अवसर प्राप्त हुआ। इसके साथ ही मनु यादव अब जनपद की तीन महत्वपूर्ण समितियों की सदस्य हैं। इससे पूर्व वे स्वच्छता समिति तथा लोक लेखा समिति की सदस्य के रूप में भी अपनी सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।

बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ललित सिंह तवर जी, माननीय न्यायमूर्ति राम अवतार सिंह जी, मुख्य विकास अधिकारी श्री Ashwini Kumar Mishra, जिला पंचायत राज अधिकारी श्री Nitin Kumar, Shri Ravi Singh सहित अन्य सम्मानित पदाधिकारी एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान OBC आरक्षण, सामाजिक न्याय, संवैधानिक अधिकारों, जनहित एवं समाज के विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। समिति के सभी सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव एवं विचार प्रस्तुत किए तथा समाज के हित में प्रभावी एवं सकारात्मक पहल पर बल दिया।

मनु यादव ने कहा कि समिति की सदस्य के रूप में उनकी प्राथमिकता समाज के सभी वर्गों की समस्याओं को उचित मंच तक पहुँचाना, पारदर्शी व्यवस्था को बढ़ावा देना तथा सामाजिक न्याय एवं संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए सक्रिय रूप से कार्य करना रहेगा। जनपद की तीसरी महत्वपूर्ण समिति में सदस्य के रूप में मिली यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ जनसेवा का एक महत्वपूर्ण अवसर है।

Related Articles

संवाद ही लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत

लखनऊ अग्निकांड से सीख: अब जागरूकता ही सबसे बड़ी सुरक्षा